
तखतपुर: ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहे तीन मासूम बच्चों के मामले में रविवार सुबह बड़ी खबर सामने आई। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल का शव नदी में कुछ दूरी पर पुल के नीचे से बरामद कर लिया।
रविवार सुबह करीब 6 बजे एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया था। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम को पुल के नीचे अनमोल का शव मिला और उसे नदी से बाहर निकाला गया।
इससे पहले रिद्धि जायसवाल का शव भी बरामद किया जा चुका है। अब तीसरे बच्चे की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।


