छत्तीसगढ़राज्य

77 घंटे बाद मिला ब्लू वॉटर में डूबे युवक आदिल खान का शव

रायपुर: नया रायपुर स्थित ब्लू वॉटर में बुधवार को डूबे युवक आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार देर रात शव पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसके बाद सर्चिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पानी से बाहर निकाला।

युवक के डूबने के बाद से ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। बताया जा रहा है कि पानी की अधिक गहराई में शव चले जाने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जिला प्रशासन की टीम भी लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन कई घंटों तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, मृतक के परिजन भी लगातार उसके शव के मिलने का इंतजार कर रहे थे।

शनिवार देर रात अचानक शव पानी के ऊपर दिखाई दिया। इसके बाद सर्चिंग टीम ने शव को बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे संबंधित प्रक्रिया के तहत भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button