पार्टी में शोक: BJP नेता प्रभात झा का हुआ निधन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत समेत अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश: बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार थे। प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते करीब एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रभात झा की जब तबियत बिगड़ी तब वे भोपाल में ही थे। उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। गरीब चार हफ्ते से वे गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे।
प्रभात झा के बेटे अयत्न ने उनकी निधन की पुष्टि कि है। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर या उनके पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।
प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। प्रारंभिक जीवन में वह स्वदेश अखबार के पत्रकार थे। बाद में राजनीति से जुड़े। वह बीजेपी के मुखपत्र कमल संदेश के संपादक भी रहे।