छत्तीसगढ़राज्य

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर बेहाल, स्कूलों में छुट्टी

बिलासपुर में गुरुवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर निचली बस्तियों तक जलभराव की स्थिति है। मुख्य सड़कें और बाजार घुटनों तक पानी में डूब गए हैं, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल परिसरों में भी पानी भर गया है।

हालात को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

बारिश से बिगड़े हालात के बीच कलेक्टर ने शुक्रवार की अपनी सभी बैठकें भी रद्द कर दीं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति की लगातार निगरानी करने और राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button