दिल्लीराज्य

मोबाइल रिचार्ज को लेकर बड़ी राहत की खबर, नए टैरिफ नियम लागू

मोबाइल रिचार्ज को लेकर दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कम आय वाले और सिर्फ कॉलिंग-सMS की जरूरत रखने वाले ग्राहकों के लिए नए टैरिफ नियम लागू किए हैं। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को कम वैधता वाले केवल वॉइस कॉल और SMS प्लान उपलब्ध कराने होंगे। नए नियमों के तहत इन प्लान की कीमत में भी मौजूदा वॉइस, SMS और डेटा वाले संबंधित प्लान के मुकाबले उचित टैरिफ कटौती करनी होगी। इसका उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को रिचार्ज के ज्यादा किफायती विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती।

30 दिन तक की वैधता वाले प्लान जरूरी
TRAI के दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 के तहत सेवा प्रदाताओं को 30 दिन या उससे कम वैधता वाले कम से कम एक Voice + SMS Special Tariff Voucher (STV) की पेशकश करनी होगी। यानी जिन ग्राहकों को केवल फोन कॉल और SMS की जरूरत है, उन्हें डेटा वाले प्लान के लिए अतिरिक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

हर महीने एक ही तारीख को रिचार्ज का विकल्प
नए नियमों में मासिक रिचार्ज को भी सरल बनाने पर जोर दिया गया है। टेलीकॉम कंपनियों को ऐसा केवल वॉइस और SMS वाला STV उपलब्ध कराना होगा, जिसे ग्राहक हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू करा सके। अगर किसी महीने उस तारीख का दिन उपलब्ध नहीं है, तो रिचार्ज की वैधता उस महीने की आखिरी तारीख तक मानी जाएगी।

लंबी वैधता वाला भी मिलेगा Voice-SMS प्लान
TRAI ने सिर्फ कम अवधि के विकल्प तक ही नियम सीमित नहीं रखा है। कंपनियों को कम और मासिक वैधता वाले प्लान के अलावा कम से कम एक लंबी वैधता वाला केवल वॉइस और SMS STV भी उपलब्ध कराना होगा। इसकी वैधता भी संबंधित वॉइस, SMS और डेटा STV की वैधता अवधि के अनुरूप रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button