
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के बीच दुकानदारों और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीआई (UPI) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होने की समयसीमा 15 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 1 जनवरी 2027 कर दी गई है। इससे व्यापारियों को अतिरिक्त समय मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.40 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू किए जाने की बात कही गई थी। इसे 15 अक्टूबर 2026 से लागू होना था। हालांकि, अब इसकी समयसीमा बढ़ाए जाने की खबर सामने आई है।


