Breaking News

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान! अयोध्या से लौटते ही शुरू की ये योजना, जाने योजना से जुडी सारी जानकारी…

इस योजना के तहत करीब एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉफ सिस्टम लगाया जाएगा

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत करीब एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉफ सिस्टम लगाया जाएगा।  बताया जा रहा है कि इस योजना का फायदा सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा।

पीएम मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।   

अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। जिसकी मदद से बिजली का बिल कम करने में लोगों को मदद मिलेगी।

Related Articles

रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा-

सदियों इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसके लिए श्री राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button