Google Analytics
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस में ‘भूल चूक माफ’, ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई में दिखा उछाल

सिनेमाई पर्दे पर इस समय बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस कड़ी में राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ से लेकर टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, इसमें जैकी चैन की ‘कराटे किड लेजेंड्स’ भी मौजूद है। आइए जानते हैं क्या रहा बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

कराटे किड लीजेंड्स
चाइनीज सुपरस्टार जैकी चैन की फिल्म ‘कराटे किड लेजेंड्स’ भी भारतीय दर्शकों को दिखाई जा रही है, जो 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.6 करोड़ रुपये कमाए थे, इसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है। बीते दिन यानी कि बुधवार को ‘कराटे किड लेजेंड्स’ ने 44 लाख रुपये कमाए थे। वहीं मंगलवार को इसने 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

भूल चूक माफ
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है। बुधवार यानी कि रिलीज के 13वें दिन ‘भूल चूक माफ’ ने 1.63 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं मंगलवार को फिल्म ने 2.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो फिल्म की गिरती कमाई की ओर इशारा करती है। अभी तक फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 64.98 रुपये कमा लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button