Google Analytics
दिल्लीराज्य

बंगाल विधानसभा चुनाव : bjp को करीब 140 सीटों पर बढ़त, भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे

बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती डेढ़ घंटे के रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच सत्ता के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है। डेढ़ घंटे की काउंटिंग में बीजेपी 125 और टीएमसी 108 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 8 और टीएमसी 1 सीट पर आगे चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जिस झाड़ग्राम जिले में झालमुड़ी खाई थी वहां की सभी 4 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी पीछे चल रहीं हैं। इस सीट से ममता के धुर विरोधी बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। साथ ही नंदीग्राम से भी सुवेंदु बनर्जी को बढ़त है। इस सीट पर अधिकारी 3 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button