एंटरटेनमेंटमनोरंजन

अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद अपने घर जुड़वा बेटियों का स्वागत किया है। दोनों का जन्म 23 अगस्त को हुआ है। अनुष्का और आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया और दोनों बेटियों के नामों का खुलासा भी किया है। फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे।
अनुष्का और आदित्य ने अपनी संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हम यह खुशखबरी आपके साथ करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमारी बेटियां- वीरा रंजन सील और माही रंजन सील का जन्म 23 अगस्त 2026 को हुआ है। उनके आने से हमारे दिल खुशियों से भर गए हैं। हमारी जिंदगी को रोशन करने के लिए हमारी नन्हीं परियां आ चुकी हैं। दोनों ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी जुड़वा बेटियों को वीरा और माही नाम दिए हैं।
आदित्य से अनुष्का की पहली मुलाकात अपनी मां द्वारा आयाेजित एक चैरेटी फैशन शो में हुई थी। कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 नवंबर, 2021 को दोनों ने मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचा ली थी। इसी साल मई में दोनों ने ऐलान किया था कि वह माता-पिता बनने की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि वह IVF तकनीक के जरिए अपना परिवार शुरू करने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button