Google Analytics
एंटरटेनमेंट

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी ‘बंदर’…

मुंबई ‘बंदर’ के मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं, और इसमें डायरेक्टर अनुराग कश्यप के नेतृत्व में एक मजबूत क्रिएटिव टीम एक साथ आई है, जिसमें राइटर सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। अपनी बोल्ड कहानी कहने के अंदाज के लिए मशहूर अनुराग कश्यप ने पहले ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button