
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2026 के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की है.
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं के नामों की घोषणा की. इनमें आदिवासी सामाजिक चेतना तथा उनके उत्थान के लिए दिया जाने वाले शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान जहां धमतरी जिले के निवासी डुमन लाल ध्रुव को और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधुर सम्मान कोरबा जिले की खिलाड़ी संजू देवी को प्रदान किया गया है. इस तरह से 36 राज्य पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है.




