छत्तीसगढ़राज्य

नवंबर के अंतिम दिनों में कंपकंपा रहा अंबिकापुर, 8.9 डिग्री पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में आसमान साफ होने से तापमान में गिरावट का दौर जारी है. नवंबर के अंतिम दिनों में ठंडक बढ़ने लगी है. सुबह और शाम के वक्त लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. उत्तरी इलाकों में अच्छी खासी ठंड शुरू हो चुकी है. सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा चुका है. आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है.

RO. No. - 14175/47

अंबिकापुर में 9 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा

पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा. किसी भी इलाके में बारिश की गतिविधि दर्ज नहीं हुई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button