छत्तीसगढ़राज्य

कलेक्टर के निर्देश पर पठारीडीह में NDRF ने 14 लोगों का किया सफल रेस्क्यू

रायपुर। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश एवं SDM नन्द कुमार चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत पठारीडीह में बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच NDRF की टीम द्वारा 14 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी, तहसीलदार धरसीवां राजकुमार साहू, सरपंच प्रतिनिधि तेजराम निषाद, ग्राम पंचायत सचिव ब्रजेश एवं सब इंजीनियर प्रदीप साहू ने मौके पर उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

पूरे रेस्क्यू अभियान में जनपद प्रतिनिधि ईश्वर निषाद की विशेष भूमिका रही। उन्होंने स्थानीय स्तर पर लगातार समन्वय करते हुए रेस्क्यू टीम को आवश्यक सहयोग एवं जानकारी उपलब्ध कराई।

प्रशासन, NDRF टीम, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत अमले के सामूहिक प्रयास से ग्राम पंचायत पठारीडीह में 14 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

इस सफल अभियान ने आपदा की स्थिति में प्रशासन, बचाव दल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय एवं तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button