
बिलासपुर। आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया गया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली तथा पीड़िता से विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी फरार होकर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आरोपी के ससुराल चोर भट्ठी कला में दबिश दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, जिसे तलाश कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी का नाम :
अमन यादव उर्फ राजा, पिता जितेन्द्र यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छ.ग.)।


