
अंबिकापुर। सरगुजा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत और सुविधा की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन का दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली आवागमन के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
इस नई साप्ताहिक सेवा का शुभारंभ सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। दूसरे फेरे के शुरू होने से सरगुजा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों तक आने-जाने में सहूलियत होगी।
रेल सेवा के विस्तार से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से अतिरिक्त फेरे की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।


