
इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,406 रुपए महंगा होकर 1.26 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 21 नवंबर को इसका भाव 1.24 लाख रुपए था। वहीं, चांदी 1,772 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए प्रति किलो हो गई।
दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव
28 नवंबर के उपलब्ध रिटेल रेट के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,25,560 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,15,097 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,25,770 रुपए और 22 कैरेट का 1,15,289 रुपए था। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,26,140 रुपए और 22 कैरेट 1,15,628 रुपए पर रहा। कोलकाता में 24 कैरेट का भाव 1,25,610 रुपए और 22 कैरेट का 1,15,143 रुपए था। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,25,870 रुपए और 22 कैरेट 1,15,381 रुपए रहा। हैदराबाद में 24 कैरेट का भाव 1,25,970 रुपए और 22 कैरेट का 1,15,473 रुपए प्रति 10 ग्राम था।


