Breaking Newsएंटरटेनमेंट

फुलेरा में फिर मचेगी सियासी हलचल, ‘पंचायत 5’ के ट्रेलर में दिखी नई कहानी की झलक

मुंबई । भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल कंटेंट स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज देश की पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ पंचायत सीज़न 5 का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। सत्ता की नई कुर्सी और ड्रामे के नए दौर के साथ पंचायत अपने नए सीज़न के साथ एक बार फिर लौट आई है। इस बार दर्शकों को भावनाओं, दिल छू लेने वाले पलों और ग्रामीण भारत की बेबाक और अनोखी झलक का भरपूर मेल देखने को मिलने वाला है। इस सीज़न का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, वहीं इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। पंचायत सीज़न 5 में एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों की पूरी टोली नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैज़ल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं। पंचायत सीज़न 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर होगा।

RO. No. - 14175/47

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button