मनोरंजन

Avengers Doomsday का फाइनल ट्रेलर रिलीज, स्टीव रॉजर्स की वापसी से बढ़ा रोमांच

मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कई ऐसे सीन देखने को मिले हैं, जिन्होंने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। सबसे खास बात है स्टीव रॉजर्स यानी पुराने कैप्टन अमेरिका की वापसी। वहीं, रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार आयरन मैन नहीं, बल्कि खतरनाक विलेन डॉ. डूम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी में मल्टीवर्स पर मंडराते खतरे और सुपरहीरो की बड़ी जंग की झलक दिखाई गई है।

RO. No. - 14175/47

फाइनल ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स अपनी लेडी लव पैगी कार्टर के साथ दिखाई देते हैं। दोनों साथ जिंदगी बिता रहे हैं और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, स्टीव ने अपने बेटे से अपने अतीत की कई बातें छिपा रखी हैं। ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि स्टीव को अपने पुराने फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच फैंटास्टिक फोर की टीम उससे मिलती है और कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button