मनोरंजन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अजय देवगन की फिल्म ने 2 दिन में मचाया धमाल

मुंबई। विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होती नजर आ रही है। अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। फिल्म ने महज दो दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 177 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।

पहले दिन 62 करोड़ की ओपनिंग

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 62 करोड़ रुपये नेट कमाए। वहीं, पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 95 करोड़ रुपये बताया गया। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सीधा फायदा मिला।

दूसरे दिन भी बरकरार रही रफ्तार

शनिवार को भी फिल्म की कमाई मजबूत रही। दूसरे दिन ‘दृश्यम 3’ ने करीब 53.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में दो दिनों की कुल नेट कमाई लगभग 115.50 करोड़ रुपये हो गई है।

वर्ल्डवाइड 177 करोड़ के पार

भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आ रही है। दो दिनों में ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 177.10 करोड़ रुपये बताया गया है। रविवार को फिल्म के 200 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही फिल्म ने अजय देवगन की पिछली फिल्मों के बीच भी अपनी मजबूत स्थिति बना ली है। शुरुआती दो दिनों की कमाई के मामले में फिल्म ने ‘दृश्यम 2’ से भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button