
धमतरी। जिले के दुगली थाना क्षेत्र के केकराखोली गांव में जहरीले सांप के डसने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में अपनी मां के साथ सो रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची की करैत सांप के डसने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, केकराखोली गांव निवासी संतोषी बाई मरकाम अपनी डेढ़ साल की बेटी मनस्वी मरकाम के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान जहरीले करैत सांप ने दोनों को डस लिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।


