छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर के प्रमुख स्थलों पर ब्रास एवं पाइप बैंड की विशेष संगीतमय प्रस्तुती

रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन इस वर्ष दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड, रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक रायपुर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर ब्रास एवं पाइप बैंड की विशेष संगीतमय प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य रेलवे सुरक्षा बल की अनुशासनप्रियता, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से आमजन को परिचित कराने के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा बल एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं जनसंपर्क को सुशक्त करना है।

इसी क्रम में स्थापना दिवस समारोह के प्रथम दिवस मैग्नेटो मॉल, रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा आकर्माक एवं मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसमे ब्रास बैंड के 18 तथा पाइप बैंड के 18, कुल 36 बैंड सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैंड दल द्वारा सायं 04.30 बजे से 05.30 बजे तक विभिन्न लोकप्रिय एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत की गईं, जिसने वातावरण को संगीतमय एवं देशभक्तिमय बना दिया।

बैंड की शानदार प्रस्तुति ने मैग्नेटो मॉल में उपस्थित स्थानीय नागरिकों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक संगीतमय कार्यक्रम का आनंद लिया तथा रेलवे सुरक्षा बल के बैंड दल की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों में विशेष उत्साह एवं आकर्षण देखने को मिला।

रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही ये संगीतमय प्रस्तुतियां बल की अनुशासनप्रियता, कर्तव्यनिमठा, समर्पण एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को जनदृजन तक पहुंचाने की एक सार्थक एवं सराहनीय पहल हैं। आगामी दिनों में दिनांक 08.10.2026 तक प्रतिदिन रायपुर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button