मिर्जापुर: द मूवी को लेकर दर्शकों में उत्साह, टिकट की एडवांस बुकिंग

द मूवी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कलाकारों की वापसी वाली इस फिल्म ने बुकिंग शुरू होने के महज दो दिनों में मजबूत कमाई दर्ज की है।
31 अगस्त से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर सुबह तक पहले दिन के लिए 68 हजार 121 टिकट बुक हो चुके थे। इन टिकटों से करीब 1.98 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं, ब्लॉक सीटों को भी शामिल करने पर यह आंकड़ा बढ़कर करीब 3.34 करोड़ रुपये हो जाता है।
4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज में अभी दो दिन का समय बाकी है। ऐसे में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में और इजाफा होने की उम्मीद है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के रिलीज से पहले ही एक लाख से ज्यादा टिकट बुक होने की संभावना जताई जा रही है।


