छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में एक एसी थ्री कोच का प्रावधान

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में गाड़ी संख्या 18251/18252 तथा 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 01अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |
यह सुविधा रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में दिनाँक 12 जुलाई 2026 से तथा कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में दिनाँक 13 जुलाई 2026 से उपलब्ध रहेगी ।
इसी प्रकार रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में दिनाँक 15 जुलाई 2026 से तथा कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में दिनाँक 16 जुलाई 2026 से उपलब्ध रहेगी ।
इसकी उपलब्धता से यात्रियों को सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button