
रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत दिशा कॉलेज रामनगर के सामने के मुख्य मार्ग के किनारे नाला की बारिश पूर्व सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 7 अधिकारियों को नालों के तल्ले तक पूर्ण सघन सफाई बारिश के पूर्व करवाकर गंदे पानी की सुगम निकासी की व्यवस्था पूर्व निश्चित करने निर्देशित किया, ताकि बारिश में कहीं भी जल के भराव की समस्या ना हो.
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही और कार्य में सुस्ती कदापि सहन नहीं की जायेगी.यदि कहीं भी जल का भराव हुआ, तो इसके लिए सीधे सम्बंधित जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी जवाबदेह रहेंगे.
महापौर मीनल चौबे द्वारा किये गए बारिश पूर्व नालों की सफाई के निरीक्षण के दौरान जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू एवं सम्बंधित नगर निगम जोन 7 के कर्मचारीगण की उपस्थिति रही.


