Google Analytics
दिल्लीराज्य

पश्चिम बंगाल का सीएम फेस कौन होगा, आज हटेगा सस्पेंस, शाह बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में होंगे शामिल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे और पार्टी के नए विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।

माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। वहीं, कल पश्चिम बंगाल की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और अब सभी की नजरें नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button