
नई दिल्ली/कोलकाता। नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट करते हुए इस जीत को “जनता की शक्ति की जीत” बताया।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा! 2026 का यह विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखा जाएगा। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है।”
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को नमन करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

