
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शादी कार्यक्रम से लौट रही कार बेकाबू होकर फोक नदी में जा गिरी. चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के निवासी कुछ युवक पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. शादी की रस्में पूरी होने के बाद वे अपनी कार से रायपुर लौट रहे थे. इस दौरान उनकी कार तेज रफ्तार में होने के कार गड़ई गांव के पास स्थित फोक नदी के पुल में अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. कार में उस वक्त 6 लोग सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत और 2 घायल हो गए हैं. मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों के नाम जुनैद रज़ा और आरज़ू खान बताए जा रहे हैं.


