Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, नाबालिग की मौके पर मौत

अभनपुर से फिर एक बार एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। जहां गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के गंज रोड पर एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। जिससे इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कार तेज गति से आ रही थी, और अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सीधे दुकान में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button