Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

एनडीपीएस में 54 आरोपी आरोपियों को भेजा गया जेल

रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा पिट एनडीपीएस के विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत आरोपियों को अधिकतम 6 माह के लिए जेल भेजा गया है।

इस कार्यवाही में रायपुर जिले के 33 आरोपी, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 15 आरोपी, धमतरी जिले के 3 आरोपी, गरियाबंद जिले के 2 आरोपी तथा महासमुंद जिले के 1 आरोपी को निरुद्ध किया गया है। पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 11 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर संभागायुक्त द्वारा यह कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button