Google Analytics
विदेश

इजरायल-लेबनान युद्धविराम 3 हफ्ते बढ़ा, बातचीत के संकेत

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच जारी युद्धविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि अब दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत की संभावना बन रही है।

ओवल ऑफिस में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला सामने आया, जिसमें दोनों देशों के राजदूत शामिल हुए। ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम के दौरान किसी भी तरह की गोलीबारी नहीं होगी और आने वाले दिनों में दोनों देशों के नेता वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे स्थायी समाधान की दिशा में रास्ता खुलेगा। अधिकारियों ने बताया कि इजरायल और लेबनान दोनों को हिजबुल्लाह से सुरक्षा संबंधी समान चिंता है।

इजरायल ने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए शांति की इच्छा जताई, वहीं लेबनान ने अमेरिकी समर्थन का स्वागत किया और देश में स्थिरता की उम्मीद जताई।
ट्रंप ने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए अन्य देशों की भूमिका भी अहम हो सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी हमले की स्थिति में इजरायल को जवाब देने का अधिकार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button