Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘एक्सपर्ट टीथ लक्स ’ का शुभारंभ, रायपुर में शुरू हुई पेनलेस एडवांस्ड डेंटिस्ट्री की नई पहचान

रायपुर। राजधानी रायपुर में आधुनिक दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए शंकर नगर मेन रोड स्थित राधा कृष्ण कुंज बिल्डिंग में डॉ. मनीष अग्रवालस ‘एक्सपर्ट टीथ लक्स’ डेंटल क्लिनिक का भव्य शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। यह क्लिनिक अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जहां मरीजों को एंग्जायटी-फ्री और पूरी तरह पेनलेस एडवांस्ड डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी।

डॉ. मनीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लिनिक में रूट कैनाल, टीथ व्हाइटनिंग, एक्सट्रैक्शन, डेंचर, इम्प्लांट, वेनियर्स, इनविज़लाइन (इनविज़िबल ब्रेसेस), नाइट गार्ड्स और क्राउन-एंड-ब्रिज जैसी सभी आधुनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

डॉ योगेश साहू ने बताया कि 15 वर्षों से अधिक अनुभवी टीम, एडवांस्ड इक्विपमेंट, सख्त हाइजीन व ISO स्टेरिलाइजेशन प्रोटोकॉल के साथ यहां उपचार किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए विशेष प्ले एरिया और मरीजों के लिए आरामदायक वातावरण क्लिनिक की खासियत है।

इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल, श्री विकास अग्रवाल , डॉ. अंशुता साहू, सुश्री मानिषा चौबे एवं श्री विनीत खंडेलवाल सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button