Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

संपत्ति के लालच में भाई ने कराई हत्या, जंगल में दफन मिला शव, 11 गिरफ्तार

मुंगेली (छत्तीसगढ़): मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम मनोहरपुर निवासी सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर राजपूत, जो 21 मार्च से लापता थे, उनकी हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

जांच में सामने आया कि यह अंधा कत्ल किसी और ने नहीं, बल्कि उनके सगे भाई, भतीजे और अन्य परिजनों ने मिलकर रचा था। करोड़ों की जमीन और संपत्ति हड़पने के लालच में पहले फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और फिर सुनसान रास्ते पर गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पंडरिया के जंगलों में रेत में दफना दिया। वहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का मोबाइल प्रयागराज ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया गया, ताकि ऐसा लगे कि वह साधु बनकर कहीं चले गए हैं।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button