Google Analytics
एंटरटेनमेंट

‘KGF’ स्टार यश की ‘Toxic’ का टीजर जल्द, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद Toxic का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। यश की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जनवरी में जारी हुए फिल्म के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, जिसके बाद से ही टीजर का इंतजार और बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म ईद 2026 पर रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से सीधा मुकाबला करेगी। दो बड़े सितारों की फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

‘Toxic’ को लेकर पहले ही हाईप बन चुका है। यश के स्टाइलिश और दमदार लुक ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। फिल्म के टीजर से एक बड़े एक्शन धमाके की उम्मीद की जा रही है, जो फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button