दिल्लीराज्य

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 4 आरोपी गिरफ्तार

मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने हरियाणा से शूटर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा पुलिस की एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 4 आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव (निवासी बहाबीजौली, जिला आगरा), दीपक (निवासी सेक्टर-45 सादरपुर, नोएडा), सनी (निवासी बहाबीजौली, आगरा) और सोनू (निवासी बहाबीजौली, आगरा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर है, जबकि बाकी उसके मददगार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button