रियलिटी शो द 50 में दिखेंगी बेबिका धुर्वे

मुंबई। कलर्स टीवी पर नया रियलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी से दस्तक देने वाला है, जिसमें टीवी जगत से लेकर सोशल मीडिया के फेमस चेहरों को एक ही महल में देखा जाएगा। इसमें बिग बॉस का हिस्सा रहीं बेबिका धुर्वे और खानजादी बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने वाली हैं। अब बेबिका ने नए शो में जाने की एक्साइटमेंट जाहिर की और बताया कि इतने बड़े शो का हिस्सा बनकर वे कैसी फील कर रही हैं। मीडिया से खास बातचीत में बेबिका धुर्वे ने कहा कि वह रियलिटी शो ‘द 50’ में जाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि ये टीवी जगत के सबसे बड़े रियलिटी शो में एक है।
बेबिका ने कहा, शो में एक महल में 50 लोग साथ रहने वाले हैं और हर किसी का अपना ओपिनियन है, अपना दिमाग है, और रहने का तरीका भी, शो में बहुत धमाल होने वाला है, जो दर्शकों ने अभी तक कहीं नहीं देखा होगा। शो के 50 एपिसोड आएंगे, लेकिन उन्हें तीन-तीन एपिसोड शूट करने पड़ रहे हैं।


