छत्तीसगढ़राज्य

देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पम्प में लूटपाट, अन्तरजिला गिरोह पर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर। प्रार्थी बसंत कुमार कैवर्त निवासी कर्रा थाना रतनपुर का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पम्प मंे सेल्समेन का कार्य करता है रात्रि लगभग 11 बजे पेट्रोल पम्प में पल्सर मोटर सायकल में 3 अज्ञात लडके पेट्रोल पम्प में आकर 1000 रू का पेट्रोल डलाये पैसा मांगने पर तीनो अज्ञात लडको के द्वारा रिवाल्वर जैसा हथीयार दिखाकर डरा धमका कर करीब 15 हजार रू लूटकर भाग गये प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण के आरोपियों की शीध्र पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिसके पालन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना रतनपुर की टीम द्वारा सूचना तंत्र सक्रिय कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारम्भ की गई घटना स्थल एवं आस पास करीब 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया। टेक्निकल इन्पुट व लोकल इन्ट के आधार पर संदेही वेद प्रकाश उर्फ निलेश वैषणव व अन्य आरोपियो को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बेलतरा थाना रतनपुर के पास पकडा गया। आरोपियों से बारिकी से पुछताछ करने पर उक्त रतनपुर पेट्रोल पम्प की लूट के साथ 16.01.2026 को चैतमा जिला कोरबा के पेट्रोल पम्प एवं 09.01.2026 को पाली जिला कोरबा में प्रापर्टी डीलर से लूटपाट की घटना करना स्वीकार किये है। मामले में संलिप्त आरोपियो को थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. में विधिअनुसार कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है।
गिरफ्तार आरोपी:-
01. वेद प्रकाश वैष्णो पिता कृष्णा दास उम्र 23 वर्ष ग्राम कोरबी हरदीबाजार बड़ा बाजार के पास हाल मुकाम ग्राम पाली केरा झरिया थाना पाली कोरबा (छ.ग.)।
02. अभिषेक प्रजापति पिता स्व फगुलाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम पाली कुम्हार पारा थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.)।
03. कपिल पटेल पिता दिलहरन पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन उदयनगर पाली थाना पाली जिला कोरबा मो (छ.ग.)।
जप्त मशरूका:-02 नग मोटर सायकल कीमती करीब 1 लाख रू।
01 नग देशी कट्टा व कारतूस।
  01 नग लोहे का धारदार चाकू।
नगदी रकम 2500 रू एवं 03 नग मोबाईल फोन।
पजीबद्ध प्रकरण
01. थाना रतनपुर जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस.।
02. थाना पाली जिला कोरबा अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस.।
03. थाना पाली जिला कोरबा अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 309(6) बी.एन.एस.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button