Breaking Newsविदेश

ट्रम्प ने बदला ‘मेक्सिको की खाड़ी’ का नाम, आदेश पर किए हस्ताक्षर

दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। डोनाल्ड ट्रंप इस आदेश पर उस समय हस्ताक्षर किए, जब वे खुद अपने आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन से अमेरिका की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहे थे। ट्रंप दरअसल न्यू ऑर्लियंस में सुपर बाउल में शामिल होने जा रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का एलान कर दिया था और अब आधिकारिक तौर पर उस आदेश पर हस्ताक्षर किए।

ट्रंप ने क्यों बदला खाड़ी का नाम?
गौरतलब है कि मेक्सिको की खाड़ी को बीते 400 वर्षों से इसी नाम से जाना जाता था। हालांकि ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी शहर न्यू मेक्सिको की वजह से इसे मेक्सिको की खाड़ी कहा जाता था। खाड़ी का नाम बदलने का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा था कि खाड़ी का नाम अमेरिका के नाम पर होना चाहिए क्योंकि इस पर अधिकतर नियंत्रण अमेरिका का है। मेक्सिको और क्यूबा का भी इसमें हिस्सा है। अमेरिका के लिए ये खाड़ी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है, जिसमें मछली पालन, बिजली उत्पादन और व्यापार आदि गतिविधइयां प्रमुख हैं। ट्रंप ने कहा था कि मेक्सिको की खाड़ी को अमेरिका की खाड़ी के नाम से जाना जाना चाहिए क्योंकि ये हमारा क्षेत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button