
रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय और पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षरित आदेश के तहत प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टरों (उपनिरीक्षक) को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस बड़े प्रमोशन से पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।





