Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कार्य में तीव्र गति, एक माह में 8 और स्टेशनों का पुनर्विकास, कुल संख्या 180

आधुनिक स्टेशन भवन, शेल्टर, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, पार्किंग, दिव्यांगजन तथा अन्य यात्री एवं माल सुविधाओं के साथ अमृत भारत स्टेशन देश में रेल यात्रा के अनुभव को नया स्वरूप दे रहे हैं. सकल बजटीय आवंटन का 97% उपयोग; हाल के वर्षों में रेलवे ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की.

भारतीय रेलवे द्वारा सकल बजटीय आवंटन (Gross Budgetary Allocation) का उपयोग इस प्रकार है—

वित्तीय वर्ष – 2024-25
सकल बजटीय आवंटन (₹ करोड़ में) – 2,52,200
उपयोग प्रतिशत – 100%

वित्तीय वर्ष – 2025-26
सकल बजटीय आवंटन (₹ करोड़ में) – 2,52,200
उपयोग प्रतिशत – 97%
(दिनांक 09.03.2026 तक)

हाल के वर्षों में भारतीय रेलवे ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन की अपनी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। रेलवे के लिए सकल बजटीय आवंटन वित्तीय वर्ष 2014–15 में ₹32,300 करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹2,52,200 करोड़ हो गया है, जो लगभग आठ गुना वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि रेलवे नेटवर्क की क्षमता विस्तार के लिए की गई है।

रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के दीर्घकालिक विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना प्रारंभ की है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 1,337 स्टेशनों को विकास हेतु चिन्हित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। अब तक 180 स्टेशनों पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

इनमें प्रमुख स्टेशन हैं – अलनावर, अंब अंडौरा, अंबिकापुर, अमगांव, आनंदपुर साहिब, अनारा, अंगमाली फॉर कालडी, अयोध्या धाम, बदामी, बागलकोट, बैजनाथ पपरौला, बलरामपुर, बंटवाला, बाराभूम, बारामती, बरेली सिटी, बारिपदा, बाड़मेर, बरपाली, बेगमपेट, बेओहारी, भानुप्रतापपुर, भिलाई, भिंड, बिजनौर, बिमलगढ़, बोम्मिडी, बूंदी, चंदा फोर्ट, चलकुडी, चंगानास्सेरी, चेन्नई पार्क, छिंदवाड़ा, चिदंबरम, चिंचपोकली, चिन्ना सलेम, चिरयिनकीझ, कटक, डाकोर, डेरोल, देशनोक, देवली, धारवाड़, धुले, डोंगरगढ़, फतेहाबाद, फतेहपुर, फतेहपुर शेखावाटी, फेरोक, गदग, गंगापुर सिटी, गोड्डा, गोधरा जंक्शन, गोगामेरी, गोकक रोड, गोला गोकर्णनाथ, गोमती नगर, गोवर्धन, गोविंदगढ़, गोविंदपुरी, गोविंदपुर रोड, हफीजपेटा, हैबरगांव, हल्दिया, हापा, हरपालपुर, हाथरस सिटी, होडल, इदगाह आगरा जंक्शन, इज्जतनगर, जैसलमेर, जाम जोधपुर, जाम वंथली, जॉयचांडी पहाड़, जुन्नोर देव, काकीनाडा टाउन, कल्याणी घोषपाड़ा, कामाख्यागुड़ी, कनालुस जंक्शन, करैकुडी जंक्शन, करमसद, करीमनगर, कटनी साउथ, केडगांव, खैरथल, खंभालिया, खलीलाबाद, कोप्पल, कोसांबा जंक्शन, कुलितुरई, कुट्टिपुरम, लासलगांव, लिम्बडी, लोहरदगा, लोनंद जंक्शन, माहे, महुवा, मैलानी, मंडलगढ़, मंडावर-महवा रोड, मधुपुर, मम्बलम, मनपराई, मंडी डबवाली, मंगलगिरी, मन्नारगुडी, माटुंगा, एम.सी.एस. छतरपुर, मिथापुर, मोरप्पुर, मोरबी, मुक्तसर, मुनीराबाद, मुरी जंक्शन, मुर्तिजापुर जंक्शन, नैन्पुर जंक्शन, नंदुरा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन, निदादावोलु जंक्शन, निलाम्बूर रोड, ओखा, ओरछा, पालिताना, पानागढ़, पंकी धाम, परेल, परलाखेमुंडी, पिरपैंती, पिस्का, पोखरायन, पोल्लाची जंक्शन, पोलूर, पोरबंदर, राजगढ़, राजमहल, राजुला जंक्शन, रामागुंडम, रामघाट हॉल्ट, रायनपाडु, सहारनपुर जंक्शन, साहिबजादा अजीत सिंह मोहाली, साहेबगंज, समाखियाली, समालपट्टी, सांची, संकरपुर, सावदा, सिवनी, शाहद, शाजापुर, शोलावंदन, शोरनूर जंक्शन, श्रीधाम, सिद्धार्थ नगर, सिहोर जंक्शन, सिउरी, श्री बाला ब्रह्मेश्वर जोगुलम्बा, श्रीरंगम, श्रीविल्लिपुत्तुर, सेंट थॉमस माउंट, सुल्लुरपेटा, सुरैमांपुर, स्वामीनारायण छपिया, तालचर, तामलुक, थावे, तिरुवारुर जंक्शन, तिरुवन्नामलाई, त्रिपुनिथुरा, तुनी, उझानी, उरकुरा, उत्रान, वडकारा, वडाला रोड, विदिशा, वृद्दाचलम जंक्शन, वडाकांचेरी तथा वारंगल।

अन्य स्टेशनों के विकास कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर हैं। छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित स्टेशनों की प्रगति इस प्रकार है—

छत्तीसगढ़ के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत

भिलाई पावर हाउस स्टेशन:
नए द्वितीय प्रवेश स्टेशन भवन, मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन के उन्नयन, प्लेटफॉर्म उन्नयन, प्रतीक्षालयों के सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया विकास, पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर तथा 12 मीटर फुट ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टेशन भवन की फिनिशिंग तथा प्लेटफॉर्म पर प्रकाश व्यवस्था के सुधार का कार्य प्रगति पर है।

दल्लीराजहरा स्टेशन:
स्टेशन भवन सुधार, प्रतीक्षालय, शौचालय, प्लेटफॉर्म उन्नयन तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का कार्य पूर्ण हो चुका है। सर्कुलेटिंग एरिया सुधार, लैंडस्केपिंग, आर्ट एंड कल्चर कार्य, साइनेज तथा प्लेटफॉर्म प्रकाश व्यवस्था सुधार का कार्य प्रगति पर है।

रायपुर जंक्शन स्टेशन:
द्वितीय प्रवेश पक्ष पर उपयोगिताओं का स्थानांतरण कार्य पूर्ण हो चुका है। द्वितीय प्रवेश स्टेशन भवन, मुख्य एवं द्वितीय प्रवेश पक्ष पर मल्टी लेवल पार्किंग, सेवा भवनों तथा सर्कुलेटिंग एरिया विकास के संरचनात्मक कार्य प्रगति पर हैं।

सरौना स्टेशन:
नए द्वितीय प्रवेश स्टेशन भवन, मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन के उन्नयन, प्लेटफॉर्म उन्नयन, प्रतीक्षालय सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया विकास, पार्किंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, लिफ्ट, एस्केलेटर तथा 12 मीटर फुट ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टेशन भवन की फिनिशिंग, लैंडस्केपिंग, आर्ट एंड कल्चर कार्य तथा प्लेटफॉर्म प्रकाश व्यवस्था सुधार का कार्य प्रगति पर है।

इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित अमृत भारत स्टेशनों की जानकारी इस प्रकार है:-

राज्य – छत्तीसगढ़

स्टेशनों की संख्या – 32

स्टेशनों के नाम:
अकलतरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर रोड, बालोद, बाराद्वार, बेल्हा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, बिलासपुर, चांपा, दल्लीराजहरा, डोंगरगढ़, दुर्ग, हाथबंध, जगदलपुर, जांजगीर नैला, कोरबा, महासमुंद, मंदिर हसौद, मरौदा, निपानिया, पेंड्रा रोड, रायगढ़, रायपुर जंक्शन, राजनांदगांव, सरौना, तिल्दा-नेवरा, उरकुरा तथा उसलापुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button