Google Analytics
छत्तीसगढ़

तीसरी रेल लाइन का कार्य, ये ट्रेनें रहेगी प्रभावित 

तीसरी रेल लाइन का कार्य, ये ट्रेनें रहेगी प्रभावित 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को कलमना रेलवे स्टेशन से जोडने का कार्य के लिए इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । इस  इलेक्ट्रोनिक इंटरलोंकिंग कार्य में प्री-नॉन इंटरलोंकिंग का कार्य दिनांक 04  से 13 अगस्त, 2024 तक एवं नॉन इंटरलोंकिंग का कार्य 14  से 19 अगस्त, 2024 तक किया जायेगा ।
        रद्द की कुछ गाड़ियो का परिचालन पुन: चालू किया गया है एवं कुछ परिवर्तित मार्ग से रवाना की जाएगी ।  जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
रेस्टोर होने वाली गाडियां :–
01. दिनांक 05 एवं 08 अगस्त, 2024 को पूरी से छूटने वाली 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन पुन: नियमित समय सारणी के अनुसार होगा ।
02. दिनांक 06, 08 एवं 13 अगस्त, 2024 को अजमेर से छूटने वाली 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस परिचालन पुन: नियमित समय सारणी के अनुसार होगा ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :–
01.   दिनांक 08 अगस्त, 2024 को  विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-विजयवाडा-नागपुर-निज़ामुद्दीन  होकर चलेगी ।
02. दिनांक 09 अगस्त, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग  निज़ामुद्दीन =नागपुर-विजयवाडा- विशाखापटनम  होकर चलेगी ।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी :–
03. दिनांक 06, 08 एवं 13 अगस्त, 2024 को अजमेर से छूटने वाली 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस को अजमेर से 08.00 घंटे देरी से रवाना की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button