छत्तीसगढ़राज्य

रेल मदद की सहायता से ट्रेन में गर्भवती महिला को मिली सीट

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल रेल मदद की सहायता से यात्री ने रायपुर रेल मंडल के कामर्शियल कंट्रोल से संपर्क किया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रा कर रही गर्भवती महिला को आरक्षित सीट उपलब्ध कराई गई। यह महिला 2 जून 2025 को गाड़ी संख्या 15159 छपरा दुर्ग एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी । उनकी सीट सतना से रायपुर के लिए एसी 3 कोच में थी परंतु वह सतना से गाड़ी में नहीं चढ़ी थी, वह कटनी से ट्रेन में चढ़ी थी। उनकी सीट आर ए सी में यात्रा कर रहे यात्री को आवंटित कर दी गई थी। उन्होंने रेल मदद से सहायता मांगी जिस पर वाणिज्य कंट्रोल विभाग ने ऑन ड्यूटी टी टी ई से संपर्क कर उनकी सहायता के लिए कहा। ऑन ड्यूटी टी टी ई ने अपनी स्वयं की बर्थ मानवीय आधार पर गर्भवती महिला को उपलब्ध कराई। महिला ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी सहायता अथवा शिकायत के लिए रेल मदद का उपयोग करें। यात्री रेल मदद की सेवाओं का उपयोग कर, त्वरित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक बन रही है।

रेल मदद भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण सेवा है, जो यात्रियों को उनकी समस्याओं और शिकायतों के समाधान में मदद करती है। रेल मदद के माध्यम से यात्री अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनका समाधान प्राप्त कर रहे है।

रेल मदद के कुछ महत्वपूर्ण पहलू हैं:

– शिकायत दर्ज करना: यात्री अपनी शिकायतें ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर 139 पर दर्ज कर सकते हैं।
– समाधान: रेल मदद की टीम शिकायतों का समाधान करने के लिए काम करती है और यात्रियों को उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान करती है।
– फीडबैक: यात्री अपनी शिकायतों के समाधान के बाद फीडबैक दे सकते हैं, जिससे रेल मदद की सेवाओं में सुधार किया जा सकता है।

रेल मदद के लिए कुछ महत्वपूर्ण संपर्क जानकारी है:

– रेलवे हेल्प लाइन नंबर: 139
– वेबसाइट: https://railmadad.indianrailways.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button