Sports

वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप से बाहर, दक्षिण अफ्रीका ने हराया

वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप से बाहर, दक्षिण अफ्रीका ने हराया

आज टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका का सामना वेस्टइंडीज से है। यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। यह एक तरह से वर्चुअल नॉकआउट मैच है। हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 135 रन बनाए। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम के तहत द. अफ्रीका के सामने 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम को 110 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रोस्टन चेज ने केशव महाराज को अपना तीसरा शिकार बनाया। फिलहाल कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब छह गेंद में पांच रन की जरूरत है।

दक्षिण अफ्रीका को 100 के स्कोर पर छठा झटका लगा। रोस्टन चेज ने डेविड मिलर के बाद ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेजा। मैच रोमांचक स्थिति में है। अब दक्षिण अफ्रीका को आखिरी तीन ओवर में 19 रन की जरूरत है। मार्को यानसेन और केशव महाराज क्रीज पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button