Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और अंधड़ की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात का भी खतरा जताया गया है।

विभाग का कहना है कि 4 अप्रैल तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान रायपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बस्तर और बिलासपुर संभाग में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत महसूस हुई।

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सहित कई द्रोणिकाओं और चक्रीय परिसंचरणों का प्रभाव प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, हल्की वर्षा और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button