
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। हालांकि तापमान में बदलाव ने लोगों को हैरान कर दिया है।
दिन के समय तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसमें हल्की बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह शुष्क बना रह सकता है।


