मनोरंजन

विक्टोरिया कजेर ने मिस यूनिवर्स 2024 का पहना ताज

21 वर्षीय विक्टोरिया कजेर ने ‘मिस यूनिवर्स 2024’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे दुनिया की सबसे मान्यता प्राप्त सौंदर्य प्रतियोगिता में डेनमार्क को पहली जीत हासिल हुई है। उन्हें मिस निकारागुआ, शेन्निस पलासियोस ने ताज पहनाया। फर्स्ट रनरअप नाइजीरिया की चिडिम्मा एडेत्शिना रहीं। वहीं, दूसरी रनरअप मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान हैं।

कजेर ने 125 प्रतियोगियों को दी मात
मेक्सिको में आयोजित 73वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर थीलविग ने जीत हासिल की है। 21 वर्षीय प्रतियोगी ने दुनिया भर से भाग लेने वाली 125 प्रतियोगियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की, जिसमें भारत की रिया सिंघा भी शामिल थीं। विक्टोरिया एक डेनिश उद्यमी और पेशेवर डांसर हैं। 21 वर्षीय विक्टोरिया ने डेनमार्क की पहली मिस यूनिवर्स बनकर इतिहास रच दिया।

कौन हैं विक्टोरिया कजेर?
2004 में डेनमार्क के राजधानी क्षेत्र के सोबोर्ग, ग्रिब्सकोव में जन्मीं विक्टोरिया का पालन-पोषण कोपेनहेगन में हुआ। उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। एक पेशेवर डांसर के रूप में विक्टोरिया ने काफी तारीफें बटोरीं, और अब उनका लक्ष्य एक वकील बनना है। इसके अतिरिक्त, वह नियमित रूप से मानसिक स्वास्थ्य सहायता की वकालत करती हैं। साथ ही पशु अधिकारों के मुद्दों का समर्थन और एक सौंदर्य उद्यमी के रूप में काम करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button