पुरानी की विदाई, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, आगामी 2 वर्षों के लिए चयनित हुईं अध्यक्ष वर्षा जैन

रायपुर: डीडी नगर, रायपुर स्थित श्री 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर की आदिश्वर महिला मंडल की पुरानी कार्यकारिणी का विदाई तथा पुररस्कार वितरण समारोह किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नये कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
आगामी 2 वर्षों के लिए महिला मंडल की अध्यक्ष वर्षा जैन को चयनित किया गया। सचिव श्रृद्धा जैन, कोषाध्यक्ष वंदना जैन तथा उपाध्यक्ष अंजलि का मनोनयन हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। आयोजित वार्षिक समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अनिता जैन ने कहा कि विगत वर्षों में समाज के महिलाओं ने सभी वर्गों के हितों के लिए बहुत से आयोजन किए हैं। अपने कार्यकाल में निर्धन बस्ती में कंबल, मच्छरवितरण, अस्पतालों में नवजात शिशुओं के लिए वस्त्र वितरण, गौशाला के लिए हरा चरा औषधि वितरण, सामाजिक पर्वों के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति जैसे कई समाजोपयोगी तथा हर वर्ग के लिए कार्य पूरी समर्पण भावना से किया है। उन्होंने नई गठित कार्यकारिणी को शुभकामनायें दी और हर वर्ग के लिए जैन समाज के महिलाओं को पूरी निष्ठा से सतत् कार्यों को करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विगत कार्यकारिणी द्वारा लेखा-जोखा व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर चयनित अध्यक्ष वर्षा जैन ने कहा कि सभी ने विश्वास के साथ इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। इस मौके पर मंडल के लिए विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में उषा जैन, सुमन जैन, जया जैन, रोली जैन, राजुल जैन, प्रतिभा जैन, ममता जैन, डाॅ. मंजुला जैन, दीपाली जैन, अमिता संघी, डाॅली जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।