Google Analytics
दिल्लीराज्य

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने अनेक राज्यों में हुई अतिवृष्टि, ओला पाला का लिया संज्ञान

दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक राज्यों में हुई अतिवृष्टि, ओला पाला का संज्ञान लिया। चौहान ने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओला पाला, अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति की समीक्षा करें। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित राज्यों के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी एकत्रित करें। श्री चौहान ने किसान भाइयों-बहनों को आश्वस्त किया कि किसान भाई-बहन चिंता न करे, संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार किसानों के साथ है। चौहान संबंधित राज्यों के कृषि मंत्रियों से ओला पाला और अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के संबंध में चर्चा करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button