Google Analytics
छत्तीसगढ़राज्य

होली के बीच दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, युवक की मौत

कवर्धा। होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि होली का त्योहार मनाने के लिए अमर अपनी बहन के साथ बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button