
रायपुर, छत्तीसगढ़ | 18 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं को samay se pahchanane, unka naveentam ilaj karne तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से ‘HIGH RISK PREGNANCY UPDATE 2026’ राज्यस्तरीय चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन 18 अक्टूबर 2026 को होटल बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में किया जाएगा। इस सम्मेलन की थीम “Empowering Pregnancy Management” (गर्भावस्था प्रबंधन को सशक्त बनाना) है।
SMC GROUP OF HOSPITALS, Heartfulness एवं Late Chainsingh Memorial Society के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से चिकित्सक शामिल होंगे।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञों को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान, समय पर उपचार और नवीनतम चिकित्सा जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
वैज्ञानिक सत्रों में गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, प्री-एक्लेम्पसिया, एक्लेम्पसिया, गर्भावधि मधुमेह, हृदय रोग, अत्यधिक रक्तस्राव तथा अन्य गंभीर जटिलताओं के प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ वास्तविक चिकित्सकीय मामलों के माध्यम से जटिल परिस्थितियों में बेहतर उपचार और समय पर निर्णय लेने के तरीकों पर प्रकाश डालेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य केवल चिकित्सकीय ज्ञान का आदान-प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक स्तर पर कार्यरत चिकित्सकों को सशक्त बनाकर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है, ताकि समय पर उपचार


